ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

शहडोल मे पेड़ काटते वक्त पलटी जेसीबी, बाल-बाल बचे लोग

शहडोल। जिले के ब्‍योहारी नगर में बुधवार को पेड़ काटते समय जेसीबी पलट गई। जानकारी के अनुसार पेड़ कटाई के दौरान जेसीबी से पेड़ को खींचा जा रहा था। उसी समय झटके से जेसीबी पलट गई और पेड़ भी धराशायी हो गया।प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी अंदर की ओर गिरी जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हो पाई और चालक भी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार यहां एमपीआरडीसी के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसी के लिए पेड़ों की कटाई चल रही है ‌। ब्‍योहारी के पीएचई विभाग के सामने पेड़ कटाई के दौरान यह घटना हुई है। इस घटना के दौरान आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। ब्‍योहारी थाने के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पेड़ काटते समय जेसीबी पलट गई है। इस घटना में कोई घायल तक नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं।

 

Related Articles

Back to top button