ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुआवजा लेकर भाजपा कार्यालय के 44 दुकानदारों ने खाली की दुकानें

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा मुख्यालय परिसर के 44 दुकानदारों ने अपनी दुकानें मुआवजा लेकर खाली कर दी हैं। ऊपरी मंजिल के 5 में से 4 कार्यालय भी खाली हो गए हैं।

 दुकानदारों के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तलघर के दुकानदारों को 27000 रूपये वर्ग फीट की दर से भूतल के दुकानदारों को 32000 रूपये प्रति वर्ग फीट की दर से मुआवजा दिया गया है। 15000 रूपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से प्रथम मंजिल के कार्यालयों को मुआवजा देकर कार्यालय को खाली करा लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तलघर की दुकानों को 3000000 रूपए भूतल की दुकानों को लगभग 57 लाख रुपयाऔर प्रथम मंजिल के लिए लगभग 5000000 रूपये का मुआवजा प्रति किराएदार दिया गया है।
जो किराएदार मुआवजे की मांग को लेकर जिला अदालत गए थे। मुआवजा मिलने के बाद उन्होंने भी अपने मुकदमे वापस ले लिए हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार 16 फरवरी से जिन हिस्सों में दुकान और कार्यालय थे। उनकी तुडाई करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। किरायेदारों का झगड़ा खत्म हो जाने के बाद अब यह माना जा रहा है कि नए भाजपा कार्यालय का निर्माण बड़ी तेजी के साथ तय समय सीमा पर पूर्ण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button