ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

कराची में बड़ा सड़क हादसा खाई में गिरी बस, 37 लोगों की मौत, 4 घायल

क्वेटा । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया है। दुर्घटना तब हुई जब बस गति में थी और ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस खाई में गिरने के बाद उसमें आग भी लग गई। सहायक आयुक्त ने 18 स्थानीय लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से कराची जा रही बस खाई में गिर गई। इसके बाद इसमें आग लग गई।

प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कम से कम 48 यात्री बस में सवार थे बचाव अभियान जारी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। बचाव अभियान जारी रहने के कारण मौतों की संख्या बढ़ सकती है। घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों और शवों को निकालने के बाद भारी मशीनरी का उपयोग कर बस को भी खाई से निकालने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस दुर्घटना का कारण ओवरस्पीडिंग बताया है।

Related Articles

Back to top button