ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रतलाम के महू-नीमच हाइवे पर वाहनों की टक्कर, कार में लगी आग

रतलाम ।   महू- इंदौर हाइवे (फोरलेन) पर जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर ग्राम सिमलावदा के पास दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। इससे मैजिक वाहन (छोटा हाथी) पलट गया तथा कार में आग लग गई। आग से कार पूरी तरह जल गई। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कार रविवार व सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सिमलावदा के पास से गुजर रही थी। तभी मैजिक वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक वाहन पलट गया तथा कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और ऊंची ऊंची लपटे निकलने लगी। बताया जाता है कि दोनों वाहनों के चालक दुर्घटना होते ही वहां वाहनों से निकल कर दूर जा चुके थे। इस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

वाहन हटाकर यातायात खुलवाया

हाईवे पर दुर्घटना होने के चलते मार्ग पर जाम लग गया। सातरूंडा पुलिस चौकी से दल मौके पर पहुंचा तथा दुर्धटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात चालू करवाया।

कार चालक का नहीं चला पता

सातरूंडा पुलिस चौकी के प्रभारी लोकेन्द्रसिंह डाबर ने बताया कि मैजिक वाहन के चालक का पता चल गया है, वह धार जिले के मुलथान का रहने वाला है। वह दुर्घटना होने के बाद वाहन से निकल कर दूर चला गया था। कार चालक भी उतर कर कहीं चला गया है। वह कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल है। उसकी जानकारी निकाली जा रही है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button