ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित,  304 अभ्यर्थी पास

भोपाल : अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेडमैन के परिणाम आ गए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 1 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय में अपने ओरिजनल दस्तावेज लेकर उपस्थित होने को कहा गया है।

सेना भर्ती कार्यालय ने जनरल ड्यूटी, तकनीकी और ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। 3 ईएमई सेंटर बैरागढ़ पर 15 जनवरी को परीक्षा में 9 जिलों के अभ्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम और राजगढ़ के अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके लिखित परीक्षा में परिणाम घोषित कर दिये गए। इसमें 160 अग्निवीर जनरल ड्यूटी, 68 अग्निवीर तकनीकी, 49 अग्निवीर ट्रेडमैन (10th) और अग्निवीर ट्रैडमैन (8th) शामिल हुए। उत्तीर्ण अग्निवीर अभ्यर्थियों को सेना भर्ती कार्यालय में भोपाल में ओरिजनल दस्तावेज के साथ बुलाया गया है। इससे पहले 16 अग्निवीर क्लर्क के रिजल्ट घोषित किये गए थे।

बता दें 9 जिलों के 1503 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2022 मेंं अग्निवीर सेना भर्ती में 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शारीरिक परिक्षण परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से अभ्यर्थियो को लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button