ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरीं रूबी आसिफ खान, बोलीं- भारत को घोषित किया जाए ‘हिंदू राष्ट्र’

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जनपद में बीजेपी जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) ने बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। रूबी आसिफ खान ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि यह जो बागेश्वर महाराज पर आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वह आमजन की बात करते हैं। अपने धर्म की बात करते हैं, इससे लोगों को समस्या क्यों है।

रूबी आसिफ ने कहा कि अगर वह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो भारत को बिल्कुल हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाता है तो यहां सभी लोग मिलकर रहेंगे। इसीलिए हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।

मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि जब मुल्ला, मौलवी अपने मन मुताबिक कार्य करते हैं। उनसे किसी को कोई आपत्ति नहीं है तो फिर बागेश्वर महाराज से लोगों को समस्या क्यों है? फिलहाल पूरे मामले पर भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button