ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

जो लोग मेरी जीभ काटने का कह रहे हैं उन्हें क्या कहा जाए- आतंकवादी या जल्लाद?: मौर्य 

लखनऊ । रामचरितमानस की चौपाइयों कि प्र‎तिबं‎धित करने की मांग को लेकर सुर्ख़ियों में आए समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब एक ट्वीट कर कहा है कि रामचरितमानस को लेकर दिए गए मेरे बयान पर जो लोग मेरी जीभ और सिर काटने की बात कह रहे हैं उन्हें क्या कहा जाए- आतंकवादी महाशैतान या फिर जल्लाद। स्वामी प्रसाद के इस बयान पर अयोध्या के साधु-संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा ‎कि अभी हाल में मेरे दिए गए बयान पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते किंतु अब इन संतों महंतों धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी महाशैतान या जल्लाद? मौर्य द्वारा रामचरितमानस के बाद साधु-संतों को लेकर की गई टिप्पणी पर अयोध्या के रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो गए हैं। पागल की जगह या तो जेल होती है या फिर पागलखाने में।

उन्होंने कहा कि साधु-संत भगवान के भक्त होते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य के कहने पर आतंकवादी या जल्लाद नहीं हो जाएंगे। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान को सही बताया और कहा कि उन्होंने कुछ चौपाइयों पर आप‎त्ति जताई है जिसमें दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। रायबरेली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बाकायदा उन चौपायिओं की व्याख्या करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उस पर कायम हैं. मौर्य ने कहा कि वे किसी धर्मग्रन्थ या उसके रचयिता पर सवाल नहीं उठा रहे वे सिर्फ उन चौपाइयों को हटाने की मांग कर रहे हैं जिनमें दलितों और महिलाओं के लिए अपशब्द कहे गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button