ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन सोशल मीडिया कान्क्लेव में हुए शामिल

उज्जैन ।  सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर स्थित सोशल मीडिया कान्क्लेव में शामिल हुए। सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुरलीधर राव, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया भी इसमें मौजूद रहे।

जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के सभी प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार की शुरुआत की गई। हमारे सभी धार्मिक स्थल अपने पुराने वैभव के साथ दमक रहे हैं। महाकाल मंदिर में दर्शन- पूजन के बाद महाकाल लोक अवश्य जाएं। सारे विश्व को ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ का भाव देने वाले हम हैं। आज जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम की है। हमने यह माना कि एक ही चेतना समस्त जड़ और चैतन्य में अनुसूचित है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि पब्लिक सर्विस डिलिवरी गारंटी एक्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश ने बनाया, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है।

त्रिपुंड लगाकर महाकाल के चरणों में लेटे

उन्होंने कहा कि किसान, गरीब, विद्यार्थी सभी वर्गों के कल्याण की योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खातों तक पहुंच रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी होने की शिकायतों का समाधान सीएम हेल्पलाइन पर प्रभावशाली तरीके से हो रहा है। सोशल मीडिया ने भारत के जीवन मूल्य, परम्पराएं, महापुरुष और हमारे धर्म को इस तरह स्थापित किया है कि जो पहले प्रभु राम के अस्तित्व को नकारते थे, अब राम नाम की माला जप रहे हैं। माथे पर त्रिपुंड लगाकर महाकाल महाराज के चरणों में लेटे हुए हैं।

सिमी का नेटवर्क हो गया था मजबूत

सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार के समय सिमी का नेटवर्क मजबूत हो गया था, डकैतों का आतंक चरम पर था। मध्य प्रदेश में डकैतों के आतंक, सिमी के नेटवर्क और नक्सली गतिविधियों पर हमने प्रभावी प्रहार किया है। आज के युग में यदि आपको अपने विचारों का प्रसार करना है, अच्छे कामों को लोगों तक ले जाना है तो सोशल मीडिया अपरिहार्य है। इसने क्रांतिकारी परिवर्तन कर देश की मानसिकता बदली।

Related Articles

Back to top button