ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश सरकार देगी पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, सीएम शिवराज बोले तनावमुक्‍त रहें

 भोपाल ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देगी। इसके लिए उच्च स्तरीय टीम बनाकर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। पुलिसकर्मी तनावमुक्त रहें, इसलिए उन्हें सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलना चाहिए। चौहान शुक्रवार को रक्षित केंद्र नेहरू नगर में छह हजार नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण और उन्मुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और माथे पर बर्फ हो। मुख्यमंत्री ने नव आरक्षकों पर पुष्प वर्षा भी की। उन्होंने प्रतीक स्वरूप पांच नव आरक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। पहली बार नहीं की गई अवकाश देने की बात – पुलिस कर्मियों को अवकाश देने की बात पहली बार नहीं की गई है। इसके पहले बाबूलाल गौर ने गृह मंत्री रहते पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की बात की थी और इसे प्रारंभ भी किया, लेकिन धीरे-धीरे यह बंद हो गया। दरअसल, बल की कमी, कानून व्यवस्था सहित कई कारण बताकर साप्ताहिक अवकाश रद कर दिए जाते थे, इसके चलते प्रयास विफल हो गए। बाद में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी सुधीर सक्सेना ने भी साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की पहल की है।

Related Articles

Back to top button