ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अभियान हाथ से हाथ जोड़ो का लोगो जारी…

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। हालांकि कांग्रेस यहीं नहीं रुकने वाली है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही पार्टी देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की है, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई है।

केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 130 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) के दौरान हमने बड़ी संख्या में देश के लोगों से बात की। राहुल गांधी ने भी यात्रा के दौरान कई लोगों से चर्चाएं की। इतने लोगों से बातचीत के बाद हम समझ सकते हैं कि लोग मोदी सरकार से परेशान हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की है। साथ ही राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपनी-अपनी राज्य सरकारों के खिलाफ भी चार्जशीट बनाएंगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर जाएंगे और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश दिया गया, उस संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button