ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में अब कहीं भी ड्यूटी के दौरान सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे डाक्टर

भोपाल ।  स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डाक्टर व कर्मचारी जहां पर रहेंगे, वहीं से सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। डाक्टर और कर्मचारी संगठनों की आपत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एप में संशोधन कर दिया है। बता दें कि संगठनों ने यह कहते हुए इस व्यवस्था का विरोध किया था कि कोर्ट केस, वीआइपी ड्यूटी या अन्य जगह पर ड्यूटी होने पर उपस्थिति कैसे दर्ज कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस संशोधन के बाद संगठनों को पत्र लिखकर जानकरी दी जा रही है। इसके बाद भी एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो सख्ती की जाएगी। बता दें कि इसी महीने से सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश स्वास्थ्य आयुक्त ने सभी सीएमएचओ को दिए थे। इसके बाद कर्मचारी संगठनों और मध्य प्रदेश मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन ने इसका विरोध किया था। उनकी पहली मांग की थी कि जब दूसरे विभागों में इसे लागू नहीं किया जा रहा है तो स्वास्थ्य विभाग में ही यह व्यवस्था क्यों शुरू की जा रही है।

ऐसे काम करेगा ऐप

एप गूगल लोकेशन के आधार पर उपस्थिति दर्ज करेगा। ऐसे में अगर किसी डाक्टर या कर्मचारी की ड्यूटी अस्पताल की जगह दूसरी जगह रहेगी तो वहां से उपस्थित दर्ज करने पर उसे अनुपस्थित मान लिया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था कर दी है कि अन्य ड्यूटी स्थल से हाजिरी लगाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त संचालक डा. प्रमोद पाठक ने कहा कि संगठनों को पत्र लिखकर जानकारी दी जा रही है। इसके बाद भी एप पर उपस्थिति दर्ज नहीं की तो सख्ती शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button