ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

अमेरिका में नहीं कम हो रही गोलीबारी की हिंसा, अब दो भारतीय छात्र बने निशाना,एक की मौत

शिकागो में एक डकैती के दौरान गोली लगने से 23 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। घटना साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क की है, जहां 22 जनवरी की रात हथियारबंद डकैती के दौरान देवशीष नंदेपु को गोली मार दी। शिकागो पुलिस ने 23 जनवरी की सुबह इसकी जानकारी दी।भारतीय की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि ओक लॉन के क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में 23 जनवरी की सुबह 4 बजे नंदेपू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवशीष नंदेपु को बगल में चोट लगी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नंदेपू और 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति 22 जनवरी की शाम करीब 6.55 बजे एक पार्किंग स्थल पर खड़े थे, तभी एक वाहन उनके पास आकर रुकी और बंदूक की नोंक पर कीमती सामान मांगने लगे। बता दें कि वाहन में दो लोग सवार थे। लूटपाट के विरोध में डकैतों ने नंदेपु और उसके दोस्त पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि एक को सीने में चोट लगी थी और उसे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button