ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

सिक्किम की जेटशेन ने जीता लिटिल चैंप्स का खिताब

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9’ को उसका विनर मिल गया है। इस सीजन नीति मोहन, अनु मलिक और शंकर महादेवन जैसे जजों के पैनल ने यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया, तो भारती सिंह शो को होस्ट करती नजर आई थीं। वहीं, अब तीन महीने के बाद शो की ट्रॉफी को नौ साल की जेटशेन डोहना लामा ने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये भी मिले हैं।इस पूरे सीजन में सिक्किम की जेटशेन अपने सिंगिंग के अलावा बोलने के अंदाज को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। जेटशेन बहुत धीरे और प्यार से बोलती हैं, तो वह अपनी बेहतरीन सिंगिंग के सबको हैरान कर देती थीं।

वहीं, ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट ने कई जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और जेटशेन ट्रॉफी के साथ ही 10 लाख रुपये की प्राइज मनी जीतने में कामयाब रहीं। वहीं, हर्ष सिकंदर और न्यानेश्वरी घाडगे फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे।फिनाले की शुरुआत टॉप 6 फाइनलिस्ट्स हर्ष सिकंदर, न्यानेश्वरी घाडगे, जेटशेन लामा, अथर्व बक्शी, रफा यासमीन और अतनु मिश्रा के साथ हुई। इसके बाद हर्ष सिकंदर, न्यानेश्वरी घाडगे और जेटशेन लामा ही टॉप तीन में अपनी जगह बना पाए।

फिनाले में कंटेस्टेंट के अलावा नीति मोहन और शंकर महादेवन ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। वहीं, फिनाले एपिसोड में जैकी श्रॉफ, अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी नजर आए।अपनी जीत पर जेटशेन का कहना था, ‘मेरा सपना सच हो गया। सच कहूं को यह मुकाबला काफी मुश्किल भरा था क्योंकि इस सीजन में काफी टैलेंटेड कंटेस्टेंट थे और मैं शुक्रगुजार हूं कि उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला। इस शो में आकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं अपने सभी मेंटर्स की भी आभारी हूं। यहां से मैं अपने साथ बहुत सी यादें लेकर जा रही हूं और अब मुझे अपने सिंगिंग के नए सफर का बेसब्री से इंतजार है।’

 

Related Articles

Back to top button