ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

फिल्म रिलीज से पहले ही ट्रोल हुईं एकता कपूर

टीवी की पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने लेकप्रिय सीरियल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीवी ड्रामा के अलावा एकता अल्ट बालाजी के बैनर तले कई सारी फिल्में और वेब सीरीज भी प्रोड्यूस करती हैं। एकता कपूर अक्सर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अपनी फिल्मों और टीवी शो का फेस बनाती हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 16’ के घर में अपनी अगली फिल्म के लिए निमृत कौर अहलूवालिया को बतौर हीरोइन चुन लिया है।

बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड में एकता कपूर डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के साथ शो में नजर आएंगी। इस दौरान एकता कंटेस्टेंट्स के साथ काफी एंजॉय करती नजर आईं। एकता, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम से ‘नागिन 6’ का एक लोकप्रिय सीन रिक्रिएट करवाती हैं। यही सीन निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे भी करते हैं। इन सभी में एकता को निमृत का एक्ट ज्यादा पसंद आता है और वह ‘लव सेक्स और धोखा’ के दूसरे सीक्वल के एक सेगमेंट के लिए निमृत को चुन लेती हैं।

एकता के निमृत को चुने जाने पर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इस फिल्म के चलते उन्हें और निमृत को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसे फ्लॉप बता दिया। सोशल मीडिया पर एकता के फिल्म की जमकर ट्रोलिंग होने लगी है। एक यूजर ने कहा, ‘एकता की इस फिल्म को बॉयकॉट किया जाएगा।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘निमृत ने यह फैसला लेकर अपना ही करियर खराब कर दिया है।’

 

Related Articles

Back to top button