ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। शाह विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।अधिकारियों ने बताया कि शाह सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और नेताजी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे। इसी स्थान पर 30 दिसंबर 1943 को नेताजी ने तिरंगा फहराया था। उस समय इस मैदान को जिमखाना मैदान के नाम से जाना जाता था। शाह के सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। वह द्वीपसमूह पर विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button