ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग गिरफ्तार

 उज्जैन। महिदपुर पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से धोखाधडी कर रुपये ऐंठने वाली गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला, एक नाबालिग व चार युवक शामिल है। सभी पूर्व में भी कई बार लोगों को शिकार बना चुके है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। टीआइ दिनेश भोजक ने बताया कि आगर जिले के गुडभेली गांव निवासी नीलेश सिंह उम्र 23 वर्ष की शादी नहीं हो रही थी। जिस पर उसे पंकज सिसौदिया उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम महूखेडी हाल मुकाम सुंदरखेड़ी इंदौर ने मुलाकात कर शादी करवाने का झांसा दिया। जिसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की। नीलेश ने उसे दस हजार रुपये एडवांस दे दिए थे। 19 जनवरी को पंकज, मिथुन उर्फ बंटी गोस्वामी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बड़ावार आगर रोड, कृष्णा उर्फ आर्यन कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी कमाटीपुरा इंदौर, हाकमसिंह उम्र 55 वर्ष निवासी इंदौर, दिव्या कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी चेतन नगर इंदौर ने एक नाबालिग से शादी का एग्रीमेंट 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर महिदपुर कोर्ट में करवाया। इसके बाद आरोपितों ने किशोरी को नीलेश के साथ भेजने के एवज में 90 हजार रुपये की मांग की। नीलेश ने 90 हजार रुपये दो-तीन दिन में देने को कहा था। इस पर सभी नाबालिग को अपने साथ वापस ले गए थे। इसके बाद नीलेश ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से सभी को जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। टीआइ भोजक के अनुसार आरोपितों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह पूर्व में भी कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी कर चुके है। आरोपितों के बारे में इंदौर व आसपास के जिलों की पुलिस से रिकार्ड मांगे गए है।

 

Related Articles

Back to top button