ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

धार में खेत में लगाए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, चोरल के जंगल में छोड़ेंगे

धार। धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम कोलगांव में एक किसान के खेत में एक दो साल का तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में रविवार की रात्रि में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़ में आने के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू कर वाहन के माध्यम से इंदौर के पास चोरल के जंगलों में छोड़ने के लिए ले गई। गौरतलब है कि गत दो माह से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि देखी जा रही थी और इसके लिए वन विभाग ने दो स्थानों पर पिंजरे लगा रखे थे । सुसारी से महज 6 किमी की दूरी पर गांव कोलगांव में नारायण पाटीदार के खेत में लगे पिजरे में तेंदुआ पकड़ में आने के बाद किसानों ने इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को सोमवार सुबह दी। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। इस बारे में कुक्षी वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पाराशर ने बताया कि विगत कुछ माह से क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधि नजर आ रही थी। इसे लेकर काफी समय से वन विभाग ने निसरपुर ब्लॉक में दो स्थानों पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा रखे थे। रविवार की रात्रि में यह तेंदुआ पिजरे में आ गया है । इसे अब रेस्क्यू करके ले जाया जा रहा है। इसकी उम्र दो साल के लगभग है ।

 

Related Articles

Back to top button