ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

चलती ट्रेन में साथी के साथ मिलकर टीटीई ने महिला से किया गैंगरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौसी उत्तर प्रदेश में लिंक एक्सप्रेस में रेलवे के टीटीई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रयागराज जा रही एक महिला के साथ एसी कोच में गैंगरेप की वारदात अंजाम दिया. पीडि़ता की शिकायत पर संभल जीआरपी ने केस दर्ज कर टीटीई को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी की शिनाख्त की कोशिश कर रही है. जानकारी के अनुसार चंदौसी जंक्शन में 16 जनवरी को सूबेदारगंज, प्रयागराज जाने को एक महिला आई थी. महिला के पास साधारण टिकट था. आरोप के अनुसार स्टेशन पर मौजूद टीटीई राजू सिंह ने महिला को लंबी दूरी की यात्रा बताते हुए उसे ट्रेन के एसी कोच में बैठा दिया. इसके बाद रात में वह महिला से खाना पूछने आया. लेकिन महिला ने मना कर दिया. इसके बाद टीटीई ने एक बोतल से उसे पानी पिलाया. जिसके पीते ही उसे बेहोशी आने लगी. महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद चलती ट्रेन के कोच में टीटीई और उसके साथी ने उसके साथ गैंगरैप किया. उस दौरान वह चिल्लाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह नशे की वजह से कुछ कर नहीं पाई. घटना के पांच दिन बाद वापस लौट कर महिला ने चंदौसी जीआरपी में शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी की शिनाख्त के लिए जीआरपी कोशिश कर रही है. वहीं मामला सामने आते ही रेलवे के अधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लेते हुए आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button