ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

रानी कमलापति स्‍टेशन पर पटरी क्रास कर रहा वेंडर ट्रेन की चपेट में आया

भोपाल।  राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक वेंडर खाली ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और इस हादसे में दोनों पैर घुटने से अलग हो गए। हादसा होते देख तुरंत आरपीएफ व जीआरपी के जवान घटनास्‍थल की ओर दौड़े और उसे लहूलुहान अवस्‍था में उठाकर अस्‍पताल भिजवाने का इंतजाम किया। समय पर इलाज मिलने की वजह से वेंडर की जान बच गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात करीब एक बजे की है, जो खाली ट्रेन को एक से दूसरी पटरी पर ले जाते समय प्लेटफार्म-चार से पांच के बीच की हुई। वेंडर का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। वेंडर का नाम राजेश चौरसिया बताया जा रहा है, जो रानी कमलापति स्टेशन पर संचालित प्रेम एजेंसी के स्टाल पर नौकरी करता था। स्वजनों ने इस मामले में संबंधित एजेंसी के जिम्मेदारों पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वेंडर रात में प्लेटफार्म से उतरकर शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान खाली ट्रेनों को एक से दूसरी पटरी पर शिफ्ट किया जा रहा था। मामूली अंधेरा था, इसी बीच वह एक चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसे अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने मदद की और उसे तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक स्‍थिति को देखते हुए उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वक्‍त पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई है।

 

Related Articles

Back to top button