ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

राखी सावंत को मुकेश अंबानी ने मां के इलाज के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। आदिल संग शादी का सफर राखी के लिए आसान नहीं रहा है। एक तरफ राखी को शादीशुदा जिंदगी की टेंशन है। वहीं दूसरी ओर राखी की मां की बीमारी ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। राखी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैंसर के बाद उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और वह इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हाल ही में, राखी ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया है और बताया कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।

राखी ने अपनी मां की बीमारी पर बात करते हुए कहा, ‘ मेरी मम्मी किसी को पहचान नहीं पा रही हैं। मम्मी ठीक से खा भी नहीं पा रही हैं। उनकी आधी से ज्यादा बॉडी पैरालाइज हो गई है।’ आगे बात करते हुए राखी भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं अंबानी जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मेरी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल में जो ज्यादा महंगे ट्रीटमेंट है, उसे मेरे लिए कम करवा रहे हैं।’

राखी ने आगे यह भी बताया कि उनकी मां को दो महीने के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। राखी का वीडियो देखने के बाद हर कोई उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहा है। एक यूजर ने कहा, ‘हौसला रखो राखी, ऊपर वाला सब ठीक करेगा।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, ‘मां तो मां होती हैं, चाहे किसी की भी हो, आप चिंता ना करें, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।’

आपको बता दें कि पर्सनल लाइफ में कभी इंकार, कभी इकरार के बाद आखिर में आदिल ने राखी से अपनी शादी की बात को कबूल किया है। हालांकि, राखी का कहना है कि आदिल ने यह कबूलनामा सलमान खान की डांट के बाद किया। हाल ही में, राखी ने बताया कि उनके पास सलमान खान का फोन आया था। सलमान ने आदिल से कहा कि जो है, सारी बातें साफ करो और उसे मानो। अगर शादी की है तो मानो अगर नहीं की है, तो इंकार करो, लेकिन लोगों को चीजें साफ करो।

Related Articles

Back to top button