ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

विशुनापुर गांव में आयोजित हुआ बॉर्डर विलेज टूर कार्यक्रम

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जनजातीय गाँव विशुनापुर में भाजयुमो बहराइच के द्वारा बॉर्डर टूर विलेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता चफरिया मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पांडे के द्वारा की गई । कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय के साथ साथ क्षेत्रीय ग्रामीण भी मौजूद रहे । इस दौरान ग्रामीणों ने भारत – नेपाल सीमा व जंगल क्षेत्र में होने वाली मूलभूत समस्याओं के बारे में अतिथियों को बताया । आंबा ग्राम प्रधान इकरार अंसारी व फकीरपूरी ग्राम प्रधान माधुरी के द्वारा अतिथियों को ज्ञापन भी सौंपा गया । मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में जो भी समस्याएं हो रही हैं। उनका संज्ञान ले लिया जाएगा और उन समस्याओं का निदान करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा । कार्यक्रम में भारतीय युवा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा के चफरिया मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अरुणेंद्र सिंह अंकित, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित पांडे, अखिलेश यादव गोले उपाध्यक्ष, सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र यादव, परमार्थ सेन चौधरी, जिला मंत्री आकर्ष जयसवाल, युवा भाजपा नेता संजय मौर्य, विद्या प्रकाश विश्वकर्मा, जगदीश भार्गव, निखिल तिवारी, इंद्रजीत सिंह, राहुल बाथम, राहुल गुप्ता, इंद्रेश पांडे, कपिल मद्धेशिया, सर्वेश जयसवाल, संजय सिंह, प्रमोद आर्य, शुभम सिंह, गुलाम वारिस, अनुज सिंह, संदीप सिंह आदि सहित मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button