ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

डांस करने से किया इंकार तो हैवानों ने 10 साल की मासूम को पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

बिहार के हाजीपुर में कुछ लोगों ने 10 साल की बच्ची पर तेल डालकर आग लगा दी. घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई. बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब खतरे से बाहर है. घटना हाजीपुर के बहुरा गांव में पिछले बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान हुई, कुछ लड़कों ने कार्यक्रम में मौजूद लड़कियों के साथ जबरदस्ती डांस करने की कोशिश की थी. जिससे लड़कियों ने मना कर दिया था, इससे नाराज होकर दो लड़कों ने लड़की पर तेल डालकर आग लगा दी. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. छठी कक्षा की छात्रा पीडि़ता ने कहा- रोशन भैया की शादी के वक्त हम बिलोकी गए थे. जब हम वहां नाच रहे थे तो भाई आए और हमारे साथ नाचने लगे. शादी की दावत खाकर जब वे आ रहे थे तो झगड़ा हो गया. लड़कों ने धमकी दी कि वे उन्हें जाने नहीं देंगे. फिर जब मैंने चिल्लाना शुरू किया तो सब आ गए. सुबह मुंह बंद कर घर से ले गए दूर जब रात हुई, तो मैं अपनी दादी के साथ सो गई. अगली सुबह जब मैं बाथरूम गई तो वे बाथरूम से निकले. फिर उन्होंने मेरा मुँह बंद कर दिया और मुझे थोड़ा दूर ले गए. उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और मुझ पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और भाग गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button