ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया दौरा

बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी एवं विकास के साथ सुधार हेतु लगे गांवों को बुनियादी ढांचा एवं विकास के लिए चलाये जा रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कैम्पन बॉर्डर विलेज टूर प्रोग्राम के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया ने दौरा किया। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण, बेहतर और सुलभ सड़को के साथ-साथ आजीविका सृजन जैसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के शिवपुर मोहऱनिया गांव में आयोजित कार्यक्रम बॉर्डर विलेज़ टूर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपईडीहा शिवराज सिंह के नेतृत्व में मुख्यअतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अर्पिता ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही बॉर्डर क्षेत्र के विकास एवं रोजगार के साथ सुरक्षा के सम्बन्ध में दर्जनों योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, देवेन्द्र पाठक, उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह,विजय सिंह, नगर अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल,संतोष वर्मा,आदर्श मिश्रा, मोहित शुक्ला,विशेष सिंह पप्पू गुप्ता,ऋषि गुप्ता भीमसेन मिश्रा, ललित त्रिपाठी, विजय कुमार सहित जिला व मंडलस्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button