ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

सोनीपत में परिवहन मंत्री का विरोध, ई-टेंडरिंग के खिलाफ धरना दे रहे सरपंचों ने दिखाए काले झंडे

सोनीपत : जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने लघु सचिवालय पहुंचे परिवहन मंत्री को ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सरपंचों ने मूलचंद शर्मा के काफिले को काले झंडे दिखाए, हालांकि इस बीच परिवहन मंत्री को सचिवालय के पिछले दरवाजे ले बाहर निकाला गया। इस बीच मंत्री ने सरपंचों से सरकार का साथ देने की बात कही। मंत्री ने कहा कि ई टेंडरिंग से भ्रष्टाचार कम होगा और सरकार सरपंचों के साथ है। इसलिए सरपंचों को सरकार का साथ देना चाहिए।

दरअसल मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की जन समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया गया। इस बीच जैसे ही राइट टू रिकॉल और ई-टेंडरिंग को लेकर धरने पर बैठे सरपंचों को मंत्री के आने की सूचना मिली तो वे मूलचंद शर्मा का विरोध करने के लिए लघु सचिवालय पहुंच गए। गुस्साए सरपंचों ने मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। सरपंचों के रोष को देखते हुए प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला। सरपंचो ने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह की व्यवस्थाओं की शुरूआत की है। सरपंचों ने बताया कि वे 29 जनवरी को गोहाना में होने वाली अमित शाह की रैली का बहिष्कार करेंगे और अमित शाह को भी काले झंडे दिखाएंगे।

मूलचंद शर्मा ने सरपंचों और किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने पर बोलते हुए कहा कि ई-टेंडरिंग से भ्रष्टाचार कम होगा और सरपंचों को सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरने किसी भी बात का समाधान नहीं होते।

Related Articles

Back to top button