ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

मोहन भागवत से मिले डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या

नागपुर। अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान नागपुर में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से भेंट की। आरएसएस प्रमुख भागवत ने बड़े ही आत्मीय भाव के साथ आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या से मिले। अपने अपने क्षेत्र के दोनों अग्रणी महानुभावों ने भारतीय संस्कृति में युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी पर चर्चा की। इस अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय संस्कृति पुनरुत्थान में जुटे गायत्री परिवार की लगन और मेहनत की प्रशंसा की और कहा कि युवा को जगाना है तो एक-एक युवा के पास जाना होगा जो आरएसएस के स्वयंसेवक एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बखूबी कर रहे हैं। मोहन भागवत ने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉक्टर प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी के मार्गदर्शन में चल रहे अभियानों की सफलता के लिए अपनी शुभकामना दीं। इस अवसर पर आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या ने सरसंघचालक को युगऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युगसाहित्य गायत्री मंत्र लिखित चादर आदि भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सरसंघचालक को जनवरी 2024 में मुंबई में होने जा रहे अश्वमेध महायज्ञ में आने का निमंत्रण दिया जिसे सरसंघचालक ने सहर्ष स्वीकार किया।

 

Related Articles

Back to top button