ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गुजरात ही नहीं देश की जनता ने 2024 में मोदी को पीएम बनाना तय कर लिया है: अमित शाह

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा ने मिशन-2024 का प्रारंभ कर दिया है| अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर से मिशन शुरुआत करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 में केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना तय कर लिया है| मकर संक्राति पर्व पर गुजरात आए अमित शाह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और अपने संसदीय क्षेत्र को कई सौगात दी| जिसमें मोटी आदरेज गांव में विकास कार्यों के अंतर्गत विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास किया| गांधीनगर में कांग्रेस और मुफ्त की राजनीति पर अमित शाह ने प्रहार करते हुए 2024 में प्रचंड जीत का दावा किया| उन्होंने कहा कि मुफ्त की राजनीति करने वालों के मुंह पर गुजरात की जनता ने करारा तमाचा जड़ा है| इस बार कांग्रेसी नए कपड़े पहन कर आए थे परंतु 2024 में देश की जनता फिर एक बार नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद देगी| केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज भारतीय सेना का स्थापना दिन है| देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार भारतीय सेना को सलाम करता हूं| देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को आज सलाम करता हूं| उन्होंने कहा कि गांधीनगर उत्तर की सीट भाजपा के पास नहीं थी| परंतु 2022 के चुनाव में गांधीनगर उत्तर की जनता ने भाजपा की रीटाबेन को चुनकर विधानसभा भेजा है| अमित शाह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा| काम करने के बाद हिसाब देना हमारा फर्ज है| कोई भी सरकार काम करे या ना करे मतदाता चुनाव में उसका जवाब दे ही देते हैं| कांग्रेस के कई लोग दिल्ली से आए थे लेकिन गुजरात की जनता सभी को करारा जवाब दे दिया है| 2024 में फिर एक बार देश में चुनाव आ रहे हैं और उससे पहले गुजरात चुनाव के नतीजों ने समूचे देश को पैगाम दे दिया है|

 

Related Articles

Back to top button