ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पैतृक गांव आंखमऊ में शरद यादव का अंतिम संस्कार, बेटे-बेटी ने दी मुखाग्नि

नर्मदापुरम। जेडीयू (जनता दल) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह दोपहर करीब सवा तीन बजे नर्मदापुरम के माखननगर में स्‍थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ पहुंच गई। यहां पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। बेटे शांतनु व बेटी सुभाषिनी ने मुखग्नि दी। वही दाह संस्कार के दौरान पत्नी रेखा यादव भी अग्नि में घी देने की प्रक्रिया में शामिल रहीं। अंतिम संस्‍कार से पहले उन्‍हें गार्ड आफ आर्नर दिया गया। यहां पहुंचकर शरद यादव की पत्‍नी डा. रेखा और बेटी सुभाषिनी परिवार के अन्‍य लोगों से मिलीं, उनके सब्र का बांध टूट गया और वे जोर से बिलख पड़ीं। यह देख वहां मौजूद अन्‍य लोगों की भी आंखें भर आईं। फिलहाल शरद यादव की पार्थिव देह को पुश्‍तैनी मकान के परिसर में रखा गया है, जहां लोग उन्‍हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उनके अंतिम संस्‍कार में शामिल होने केंद्रीय राज्‍य मंत्री प्रह्लाद पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी समेत बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं।

 

Related Articles

Back to top button