ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

प्रतापगढ़ के शहीद जवान को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता

पश्चिम बंगाल में शहीद हुए प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जनपद के निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान शिव बहादुर सिंह (BSF Jawan Shiv Bahadur Singh) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने शहीद जवान के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद शिव बहादुर सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है।

परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा

सीएम योगी ने शुक्रवार को शहीद जवान शिव बहादुर सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी। बता दें कि प्रतापगढ़ के बड़नपुर निवासी 53 वर्षीय जवान शिव बहादुर सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी।

शिव बहादुर एएसआई के पद पर बटालियन 76 पश्चिम बंगाल के कुंजविहार में तैनात थे। बुधवार की सुबह पर वह ड्यूटी पर तैनात थे। तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर उनके भाई अरुण, भतीजा अंकित और बहनोई सुनील सिंह पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। इनके वहां पहुंचने के बाद शव शुक्रवार शाम दिल्ली होते हुए लखनऊ लाया गया। लखनऊ एयरपोर्ट से बीएसएफ कैंप ले जाया ग या। इसके बाद बीएसएफ के जवान शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

बांग्लादेश सीमा पर शहीद हुए जवान शिव बहादुर सिंह को देश सेवा की सीख अपने पिता से मिली थी। 1979 में वायुसेना से रिटायर होने के बाद पिता वंश बहादुर सिंह घर पर ही खुशहाल परिवार के साथ जीवन बिता रहे थे, लेकिन अचानक बेटे के शहीद होने की खबर ने उन्हें विचलित कर दिया।

वंश बहादुर के पांच बच्चों में सबसे बड़ी बेटी मिथलेश सिंह हैं। शिव बहादुर सिंह तीन बेटों में सबसे बड़े थे। वह 1989 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वंश बहादुर के एक और बेटे विजय बहादुर का बेटा अमित भी सेना में है।

Related Articles

Back to top button