ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

नेपाल के पोखरा में बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग से पहले हवा में ही लगी आग, अब तक 35 शव बरामद।

नेपाल में क्रैश हुआ विमान नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 72 सीटों वाला एक यात्री विमान रनव पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. नेपाल पुलिस ने बताया कि अब तक 35 शवों को बरामद किया गया है. ये विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था. विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. विमान में 8 विदेशी नागरिक भी थे. एक और अहम बात सामने आई है कि विमान में में हवा में ही आग लग गई थी और उसी के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा विमान में पहले आग लगी और उसके बाद लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया. बता दें कि पोखरा हवाई अड्डे का इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है. चश्मदीदों ने हादसे के बाद धुएं के गुबार को देखा. बाग बुझाने के प्रयास जारी एक और अहम बात सामने आई है. काठमांडू में मौसम खराब था और यति एयरलाइन के एटीआर-72 विमान ने तय समय पर ही उड़ान भरी थी. इस विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे. यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू हो गया है. 'रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है' स्थानीय अधिकारी गुरुदत्त ढकाल ने AFP को बताया कि मलबे में आग लगी हुई थी और बचावकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. गुरुदत्त ढकाल ने कहा, "रेस्क्यू टीम और बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं. सभी एजेंसियां ​​पहले आग बुझाने और यात्रियों को बचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button