ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

पुलिस महानिरीक्षक ने श्रावस्ती का दौरा कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

श्रावस्ती पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र देवीपाटन मंडल गोण्डा उपेन्द्र कुमार अग्रवाल श्रावस्ती पहुंचे जहां पर उन्होंने थाना सिरसिया क्षेत्र के चौकी राजपुर मोड़ पहुंचकर पहुँचकर गार्द की सलामी ली।

पुलिस महानिरीक्षक ने राष्ट्र नेपाल से सटे हुए गांव की ग्राम सुरक्षा समिति होने के कारण इन्हें राष्ट्र सुरक्षा समिति की संज्ञा दी एवं राष्ट्र को मजबूत एवं सशक्त बनाने हेतु प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हो ऐसा संदेश दिया।

पुलिस महानिरीक्षक ने ग्राम सुरक्षा समिति के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए यह भी बताया गया कि नेपाल राष्ट्र से सटे हुए गांवो के नागरिक व दुकानदार राष्ट्र नेपाल के सिम कार्ड का उपयोग न करें और नही उनकी बिक्री करे। यह कानूनन अपराध है तथा राष्ट्र नेपाल के सिम कार्ड का उपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानून कार्रवाई की जाएगी।

तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय श्रावस्ती के सभागार कक्ष में फर्जी वसियत व बैनामा सरकारी धन का गबन सरकारी स्कीम में घोटाला तथा आर्थिक मामलों के पंजीकृत मुकदमों की विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद श्रावस्ती के प्रत्येक थाने से मय थाना प्रभारी 02 उपनिरीक्षक व अपराध शाखा/एसआईटी शाखा के समस्त विवेचक व एण्टी फ्राड सेल के पुलिसकर्मी तथा धारा 419,420 भा0द0वि0 से सम्बन्धित विवेचक एवं जनपद बलरामपुर/बहराइच/गोंडा के सम्बन्धित विवेचकों द्वारा वर्चुअली सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन गोण्डा द्वारा धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों की विवेचना की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुये साक्ष्य संकलन तथा अन्य बारीकियों के बारे में विस्तृत रुप से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button