ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक भारी बर्फबारी

Snowfall Update: उत्तराखंड शनिवार सुबह बर्फ की भारी परत में लिपट गया। चमोली जिले सहित जोशीमठ की ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं और बद्रीनाथ मंदिर बर्फ से ढक गए। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बद्रीनाथ मंजिर के पांडुकेश्वर क्षेत्र में दो फीट तक बर्फ जमी है। हालांकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे नहीं गया।

हिमाचल प्रदेश बर्फ की भारी परत

हिमाचल प्रदेश के आसपास के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की भारी परत देखी गई। पेड़ और घर पूरी तरह से सफेद नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और -4 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के कुल्लू जिले के नारकंडा, मनाली और मलाणा में हिमपात हुआ है।

घाटी में हो रही बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में हिमपात हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान गिर गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CRPF के जवानों ने खेला वॉलीबॉल

शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने बर्फ की ताजा सफेद परत पर वॉलीबॉल के खेल का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button