ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

ट्रेनों और विमानों के संचालन पर कोहरे का कहर

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मौसम में आने वाले दिनों में टुकड़ों में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन सामान्य, फिर गलन और फिर पारा बढ़ने का संकेत देता सिस्टम डवलप हो रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो दानिश के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल बन चुके हैं। यहां बूंदाबांदी के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कई क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 13-14 को पारे में वृद्धि होगी, पारे में कुछ गिरावट आएगी।

16 से फिर शीत लहर की चेतावनी है। 18-19 को फिर पारा बढ़ने की ओर होगा और मौसम खुलेगा। इसके बाद 20 से 22 तक में बारिश-बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि रात का पारा 5 से 6 डिग्री के बीच ही रहेगा। इससे नीचे जाने के आसार नहीं हैं।मौसम बुलेटिन के मुताबिक, गोरखपुर में रात सबसे सर्द रही, यहां 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सात जिलों में रात का तापमान नौ से 10 डिग्री तक पहुंचा। चुर्क में 5.5 रहा, जबकि अन्य शहरों में 6. 5 से 8.8 डिग्री तक रहा।जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 23.8, फतेहपुर, प्रयागराज में 22 डिग्री से अधिक, मुरादाबाद व मुजफ्फरनगर में 21 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

Related Articles

Back to top button