ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

राजस्थान बोर्ड ने डेट शीट की जारी, 12th की परीक्षा नौ मार्च से और 10th की 16 मार्च से

Board Exam Datesheet 2023 : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट यानी टाइम-टेबल जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE/BSER) अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा नौ मार्च से तो कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड सचिव ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है, वहां छात्र राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथियों को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है।

RBSE Board Exam Date Sheet 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  • आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर डेट शीट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपकी राजस्थान बोर्ड डेट शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

6081 केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षा के दौरान यहां विशेष चौकसी बरती जाएगी।

सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षाएं एक ही पारी में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button