ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

खनिज विभाग ने परतापुर रेत खदान से जब्त किए 24 ट्रैक्टर

छिंदवाड़ा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को लेकर खनिज विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने परतापुर रेत घाट से अवैध रेत उत्खनन कर रहा है 24 ट्रैक्टरों को जप्त किया है। यहां बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन कर रहे थे लेकिन खनिज विभाग की टीम आते ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मौके से भाग खड़े हुए। यह सब उस वक्त शुरू हुआ जब शुक्रवार रात को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे डंपर जप्त किया था जिसमें एक ही डंपर में दो नंबर थे गाड़ी के आगे डंपर का नंबर कुछ और था और गाड़ी के पीछे कुछ और नंबर था। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही परतापुर के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर खनिज विभाग को दबाव बनाया कि वह परतापुर रेत खदान पर छापामार कार्रवाई करें हालांकि जब तक यह कार्रवाई होती तब तक काफी ट्रैक्टर मौके से फरार हो चुके थे लेकिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर जब्त से खनिज माफिया में हड़कंप मची है।

 

Related Articles

Back to top button