ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग. बेलपत में स्वास्थ्य केंद्र खुलने से मिलने लगा सुरक्षित प्रसव का लाभ सेमकुंवर पैकरा ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म।

(संवादाता चंद्रसेन पाटस्कर) सेमकुंवर पैकरा ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म* गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर गौरेला विकासखंड के ग्राम बेलपत में स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षित प्रसव का लाभ मिलने लगा। बेलपत की महिला सेमकुंवर पैकरा ने आज स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव श्री प्रसन्ना आर ने बीते 11 जनवरी को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र बेलपत का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए नर्सेज को प्रशिक्षित कराने के निर्देश दिए थे। सचिव स्वास्थ्य के निर्देशानुसार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेलपत की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) गीतांजली वर्मा को प्रशिक्षण देकर डॉ अभिमन्यु सिंह बीएमओ गौरेला के मार्गदर्शन में प्रसव कराया जाना चालू किया गया। सेमकुंवर ने आज सुबह 7.20 बजे एक स्वस्थ्य बच्ची ने जन्म दिया। नवजात शिशु की वजन 2.6 किलोग्राम है। अब गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए खोडरी और गौरेला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button