ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

बिग बॉस 16′ मे सवालों के जाल में फंसे घरवाले

Bigg Boss 16 : ‘बिग बॉस’ के आज के एपिसोड को और मजेदार बनाने के लिए कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री हुई। लोहड़ी मनाने के लिए भारती अपने पति हर्ष और अपने बेटे गोला यानी लक्ष्य लिंबाचिया के साथ सेट पर पहुंचीं। इस दौरान हर्ष ने कहा कि उनके बेटे गोला की पहली लोहड़ी है और वह इस मौके पर ‘बिग बॉस’ शो में आए हैं। इसके बाद दोनों ने मिलकर घरवालों के साथ खूब हंसी मजाक किया। भारती और हर्ष ने सभी घरवालों के साथ एक मजेदार खेल खेला। इस गेम में येलो और पिंक दो टीमें रहीं। इस दौरान साजिद-सुम्बुल-शिव और टीना-प्रियंका-शालीन एक झूले पर बॉल को बास्केट में डालते दिखे। वहीं इस गेम को पिंक टीम यानी शिव ठाकरे की टीम ने जीता।

घरवालों के साथ हंसी मजाक के बाद भारती और हर्ष ने एक खेल के दौरान प्रतिभागियों से तीखे सवाल भी पूछे। शिव से पूछा गया कि घर में ऐसे कौन से तीन प्रतिभागी हैं, जिनका घर में अस्तित्व नहीं है। इस गेम में शिव ने सौंदर्या, शालीन भनोट और टीना दत्ता का नाम लिया, जिसके बाद तीनों प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद प्रियंका से पूछा गया कि इस घर में कौन से तीन गधे हैं। प्रियंका ने भी शिव की तरह ही सौंदर्या, शालीन भनोट और टीना दत्ता को चुना। वहीं, शालीन से सवाल पूछा गया कि घर में वह कौन से तीन सदस्य हैं, जिनकी सोच घटिया है। इस पर शालीन भनोट ने सबसे पहले टीना दत्ता का नाम लिया। फिर, अर्चना और प्रियंका की सोच को घटिया बताया। शालीन भनोट के मुंह से अपना नाम सुनकर टीना दत्ता भड़क गईं।

Related Articles

Back to top button