ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

कहना पड़ेगा अब्दु रोजिक को बिग बॉस के घर से अलविदा

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान शुक्रवार का वार लेकर सामने आए. लोहड़ी के मौके पर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने शो में रंग जमाया और खूब हंसी-ठिठोली देखने को मिली. भारती ने अपने बच्चे को गोद में देकर उन्हें बेबी सिटर बना दिया. इसके बाद एपिसोड खत्म होने से पहले सलमान ने खुलासा किया कि वाइल्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में वापस आईं श्रीजिता डे को बिग बॉस के घर से अलविदा कहना पड़ेगा. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में भी एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा. सभी प्रतिभागियों को लिविंग रूम में इकठ्ठा होने को कहा जाएगा और बिग बॉस ये खुलासा करेंगे कि अब्दु रोजिक की शो से छुट्टी हो गई है. बिग बॉस का ये अनाउंसमेंट सुनकर सभी घरवाले शॉक रह गए और इमोशनल भी हो जाते हैं.

अब्दु घर से बाहर जाने के लिए दरवाजे के पास खड़े हो जाते हैं और सबसे कहते हैं-मैं आप सबसे बेहद प्यार करता हूं और फिर घर से बाहर हो जाते हैं. अब्दु के अचानक बाहर जाने से निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और साजिद खान रोने लगते हैं. अंत में साजिद खान कहते हैं-मुझे अब्दु के ऐसे बाहर जाने से कुछ अजीब सी फीलिंग आ रही है. शिव साजिद की बात सुनकर कहते हैं-हां सर, अब्दु ने मुझसे इस बारे में कल बात की थी तब साजिद कहते हैं कि अब्दु ने किसी को ये बात बताई क्यों नहीं और इसे इतना सीक्रेट क्यों रखा?

इसके बाद टीना गार्डन एरिया में बैठकर रोती रहती हैं और कहती हैं-अब्दु हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा, मैं उसे बहुत इस करूंगी. वो अकेला ऐसा बंदा था जो मेरे पास रोज आता था और मुझसे बात करता था. अब्दु के जाने के बाद निमृत, शिव और स्टेन एक बार फिर इमोशनल हो जाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं और सबकी आंखों में आंसू होते हैं

Related Articles

Back to top button