ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

नाबालिग किशोरी से दुष्‍कर्म का प्रयास..पीड़िता को खींचकर निर्माणाधीन मकान में ले गया, शिकायत पर जान से मारने की धमकी

बस्ती। कोतवाली इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्‍ले के एक युवक द्वारा दुष्‍कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

13 वर्षीय किशोरी घर से कुछ दूर आगे स्‍कूटी चलाते हुए पहुंची थी, जहां मोहल्‍ले के रहने वाले युवक ने उसकी स्‍कूटी रोक ली। जबरिया स्‍कूटी की चाबी छीन लिया और उसे खींचकर एक निर्माणाधीन मकान के पास ले गया। डरा धमकाकर आरोपी उसका कपड़ा उतराने लगा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर पीड़ित किशोरी का पिता मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग निकला।

जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित किशोरी के पिता के अनुसार जब उसने आरोपी कलीम के घर पहुंचकर शिकायत की और उसकी करतूत बताया तो आरोपी के घर वाले उल्‍टा भड़क गए। उसे और उसके साथ गए परिवार के अन्‍य लोगों को गाली और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि यदि कहीं जुबान खोला तो अंजाम बुरा होगा। 11 जनवरी की देर शाम हुए इस घटना के मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के खिलाफ दुष्‍कर्म, जानमाल की धमकी, पॉक्‍सो, एससी-एसटी एक्‍ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ सदर को सौंपी गई मामले की विवेचना

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर एक नामजद आरोपी सहित उसके परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सदर द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button