ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विस्‍फोटक सामग्री से भरा कंटेनर पलटा, चालक घायल

बैतूल। बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास विस्फोटक सामग्री (इको पाउडर) से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया और कंटेनर में भरे विस्फोटक सामग्री के बक्से बाहर गिर गए। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर कंटेनर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ।बैतूलबाजार थाना प्रभारी एआर खान ने बताया कि कंटेनर क्रमांक एमएच 40बीएल 2083 में नागपुर की सोलर कंपनी से 600 पेटी विस्फोटक सामग्री इको पाउडर भरकर चालक प्रमोद दहिकर गुजरात के भाव नगर जा रहा था। बारूद के मिश्रण में इस पाउडर का इस्‍तेमाल होता है। रात करीब 2.30 बजे मिलानपुर टोल प्लाजा के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। थाना प्रभारी खान ने बताया कि खतरे की कोई बात नही है, क्योंकि इको पाउडर के साथ अन्य सामग्री मिलाकर ब्लास्टिंग के लिए विस्फोटक, डेटोनेटर तैयार किए जाते हैं। बाक्स में भी इको पाउडर गीला रखा जाता है। कंटेनर के साथ एक अन्य वाहन भी सुरक्षा के लिए चल रहा था। कंटेनर पलटने की सूचना नागपुर की कंपनी को दे दी गई थी और नागपुर से टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विस्फोटक सामग्री के बाक्स को टीम के द्वारा दूसरे कंटेनर में सुरक्षित रखकर भावनगर ले जाया जाएगा। इस हादसे में कंटेनर चालक को चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल घटनास्‍थल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button