ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में करंट फैलाकर बाघ को बनाया शिकार

सिवनी ।    दक्षिण सामान्य वनमंडल के रूखड वन परिक्षेत्र की दरासी बीट के बरकमपाठ गांव के खेत से लगे जंगल में 11 केवी बिजली लाइन से फैलाए गए करंट की चपेट में आने से एक वयस्क नर बाघ की मौत हो गई। 11 जनवरी बुधवार सुबह गश्ती के दौरान वन अमले को चौपर नाला से लगे जंगल व खेत की सीमा पर बाघ का शव दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने वन्यप्राणी चिकित्सक अखिलेश मिश्रा से बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रूखड़ रेंजर दानिस उइके ने बताया कि घटनास्थल पर 11 केवी बिजली लाइन से करंट फैलाने के साक्ष्य पाए गए हैं। खेत से लगी जंगल की सीमा तक खूटी लगाकर वन्यप्राणी का शिकार करने करंट फैलाया गया था। मौके से वन अमले ने खूटियां भी जब्त की है। घटनास्थल के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में डाग स्क्वायड से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बाघ के शव में सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। मृत बाघ करीब 8 साल का वयस्क नर है, जिसका क्षेत्र में मूवमेंट था। दरासी बीट के आरएफ 194 से लगे क्षेत्र में बाघ का शव मिला है।

बाघ के शिकार में एक संदिग्ध हिरासत में

करंट से बाघ के शिकार मामले में वन अमले ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वन अमले द्वारा संदिग्ध से पूछताछ कर मामले में छानबीन की जा रही है। एनटीसीए की गाइड लाइन के तहत बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को जला दिया गया है। इस दौरान पेंच टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर जे देवाप्रसाद, एसडीओ आशीष पांडे, केवलारी एसडीओ बरकड़े, रूखड़ रेंजर दानसी उइके सहित अन्य वन अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button