ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर, अलग जाति होने के कारण परिवार शादी को राजी नहीं थे

हरदोई: पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हरदोई में प्रेमी युगल के शव एक बंद पड़े मकान में फांसी के फंदे पर आज सुबह लटके मिले है। घटना के बाद इलाके के लोगो की नजर जब इस तरफ पड़ी तो वहां सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।थाना बेहटा गोकुल के ग्राम चंदूपुर खैराई में एक लड़का और एक लड़की का शव सुबह फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला। लड़के का नाम रोहित है जिसकी उम्र 25 वर्ष वहीं लड़की का नाम गीता पुत्री नरेश विश्वकर्मा जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है।दोनों के शव इस तरह से लटके हुए थे।गीता के चाचा दिल्ली में नौकरी करते है। उनका मकान खाली पड़ा हुआ है। जिसमें इन दोनों के शव लटकते हुए पाए गए है। तड़के सुबह से ये दोनो गायब थे। जिसके बाद इनके परिजन इन्हें खोज रहे थे। बंद पड़े मकान में होने की आहट पर जब वहां देखा गया तो दोनो के शव लटक रहे थे।बताया गया लगभग डेढ़ वर्ष से दोनो के बीच प्रेम चल रहा था लेकिन दोनो अलग अलग जाती से होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी न थे, जिसकी वजह से इन्होंने ऐसा कदम उठा लिया है।पुलिस के आलाधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिस तरह दोनों के शव लटके पाए गए हैं। उससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button