ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 1 की मौत 32 घायल

पिपरिया ।  बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ग्राम शोभापुर के समीप ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार 32 अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना लगभग सुबह 7 बजे की है। घायल यात्रियों को पिपरिया, सोहागपुर एवं नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आसपास के क्षेत्रों की एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर घायल लोगों को पहुंचाया गया। पिपरिया लाये गए 5 गंभीर घायल मे से एक यात्री रामसहाय पिता प्रेमलाल कावरे 56 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 4 गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में फुलवारी पति रामसहाय कावरे (54) गौरव पिता संतराम कावरे ( 19) रजेश पिता प्रेमलाल कावरे (42) किशन पिता रामसहाय कावरे ( 26) सभी निवासी सरे का बालाघाट निवासी हैं। घटनास्थल पर एसडीओपी सोहागपुर मदनमोहन समर एवं एसआइ वर्षा धाकड़ मोके पर पुलिस बल के साथ। एसआइ धाकड़ ने बताया कि एक यात्री कि मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना कोहरे के कारण हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था। सभी यात्री नींद में थे। तेज धमाके के साथ सभी नींद से जागे। बस में चीख पुकार थी। मच गई थी। 32 घायलों को सोहागपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button