ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

पॉक्सो एक्ट, जुआ, वाहन चोरी, अवैध शराब और चोरी की योजना बनाते पकड़े गए

संभल: संभल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सम्भल में पुलिस लगातार अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। कई थानों की पुलिस ने अवैध शस्त्र, अवैध शराब, जुआ, वाहन चोरी, ई-कचरा, पोस्को एक्ट और चोरी की योजना बनाते अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी चक्रेश मिश्रा के निर्देशन में सम्भल पुलिस अपराधियों पर लगातार लगाम कस रही है।जिले की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। जनपद के थाना असमोली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी में प्रयुक्त होने वाला एक सब्बल, एक लोहे का कटर, एक चाबियों का गुच्छा और दो चाकू बरामद किए हैं।संभल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।चार जुआरी गिरफ्तारपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अलीजान निवासी रतनपुर कला थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद, हरज्ञान निवासी सेवापुर पदारथपुर, बंटी उर्फ इमरान निवासी मालपुर मिलक और सोनू निवासी मालपुर मिलक, थाना असमोली है। थाना नखासा पुलिस ने जुए की सूचना मिलने पर छापामारी करते हुए 04 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।संभल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पॉक्सो एक्ट का आरोपी पकड़ा गयापुलिस ने ताश के पत्ते और 2040 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अनुराग, सोनू, मोहम्मद सलमान, तहजीब निवासी गांव तुर्तीपुर इल्हा, थाना नखासा है। उधर थाना नखासा की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के एक वारंटी रफाउल निवासी डेरा सराय थाना नखासा को गिरफ्तार किया है।संभल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।चोरी की स्कूटी बरामदसदर कोतवाली सम्भल पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी टिंकू निवासी सोतीपुरा थाना नखासा है। उधर 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जिकरान निवासी नूरियो सराय कोतवाली सम्भल है।अवैध शराब के साथ गिरफ्तारथाना कैलादेवी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त ऋषिपाल निवासी मल्लाह मुस्तफाबाद थाना कैलादेवी को गिरफ्तार किया है। थाना एचौड़ा कम्बोह पुलिस ने अवैध देशी बंदूक 12 बोर के साथ भरत सिंह निवासी हरिपुर मिलक को गिरफ्तार किया है। थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने ई-कचरे के साथ एक अभियुक्त फिराकत निवासी रहमत नगर युसूफ कॉलोनी थाना कटघर मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button