ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की पप्पू की छवि वाला पोस्टर फट गया : योगेंद्र यादव

कुरुक्षेत्र। स्वराज इंडिया के प्रमुख और समाजसेवी योगेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पप्पू की छवि वाला पोस्टर फट गया है। इस यात्रा ने देश का मानस बदलना शुरू किया है। योगेंद्र यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर कन्याकुमारी से ही साथ चल रहे हैं और कई हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे योगेंद्र यादव ने कहा कोई भी यात्रा केवल पैदल यात्रा नहीं होती उसके व्यापक अर्थ और प्रभाव होते हैं।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा जनमानस के विचार से जुड़ जाती है। इस यात्रा ने देश का मानस बदलना शुरू किया है। सभी जन आंदोलन के लोग हैं जो इस यात्रा को समर्थन दे रहे हैं। पिछले 112 दिनों में इस यात्रा ने देश में नफरत को भुलाकर दिल को दिल को जोड़ने का संदेश दिया है। योगेंद्र यादव ने कहा कि सत्तापक्ष या विपक्ष के अन्य सहयोगी दलों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा स्टालिन अखिलेश यादव जैसे तमाम नेता यह समझ रहे हैं कि इस यात्रा से सिर्फ एक पार्टी को फायदा नहीं होगा। यह इस देश की राजनीति के लिए एक बड़ा काम हो रहा है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है। लोग अपनी बात राहुल गांधी के सामने रख रहे हैं और अब किसानों युवाओं और अन्य सभी वर्गो के मुद्दे और प्रखर हो गए हैं। किसानों का मुद्दा एक बड़े स्तर पर उभरेगा। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलेगा। उससे जो मुद्दे उठेंगे वो देश के राष्ट्रीय राजनीति में जगह लेंगे। यादव ने कहा राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपये लगाकर जो पप्पू वाली छवि बनाई गई थी वह पोस्टर अब फट गया। पोस्टर फटते ही पप्पू वाली छवि गढ़ने के पीछे छिपे जितने भी किए गए पाप थे अब दिखने लगे हैं। जो लोग उस पोस्टर के पीछे छुपकर झूठ की राजनीति कर रहे थे अब जनता उनसे सवाल करेगी। लोग कोविड के मसले पर चीन के मुद्दे पर केंद्र से सवाल करेंगे और सरकार को जवाब देने पड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button