ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का गठन 

शिमला । हिमाचल प्रदेश में र‎विवार को सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट का गठन हो गया। शिमला में राजभवन में रविवार सुबह सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले पूर्व मंत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य और सोलन से सबसे पुराने विधायक धनी राम शांडिल इसके बाद सिरमौर के शिलाई से छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान किन्नौर के पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बेटे शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह कांगड़ा के जवाली से चंदर कुमार कुसुमपट्टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उनके साथ डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मुकेश अग्निहोत्री को दी गई। अब कांग्रेस की सरकार लगभग एक महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने यहां 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। यानी कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस चुनाव में बीजेपी के खाते में 25 तो अन्य के हिस्से में तीन सीटें आई है। वहीं आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। इस चुनाव में 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर थी। कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर घमासान की स्थिति है। दरअसल प्रतिनिधित्व को लेकर विभिन्न क्षेत्रों जातियों और गुटों को साधना सबसे मुश्किल माना जा रहा है। सीएम सुक्खू को पुराने और नए चेहरों को शामिल करते हुए संतुलन बनाना होगा। सूत्रों के मुतबिक 12 में से अब तक तीन जिलों को प्रतिनिधित्व मिल गया है। हमीरपुर से सुक्खू ऊना से अग्निहोत्री और चंबा के भटियात से पांच बार विधायक कुलदीप पठानिया विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा लाहौल और स्पीति और किन्नौर के जनजातीय क्षेत्रों को एक मंत्री मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button