ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

सर्दी का सितमः दिल्ली सरकार का एक फैसला बना झुग्गीवासियों के लिए बड़ी मुसीबत, सिसोदिया ने अब किया ये बड़ा काम

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने सोमवार को अपने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को धौला कुआं के पास स्थित झुग्गियों को गिराने के आदेश को तुरंत वापस लेने का निर्देश देते हुए कहा कि कड़ाके की सर्दी में और निवासियों के लिए अन्य विकल्प तैयार किए बिना ऐसा करना “अमानवीय” है। पीडब्ल्यूडी ने 29 दिसंबर को आदेश जारी कर धौला कुआं इलाके के झुग्गीवासियों को 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने को कहा था।

पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने हिंदी में ट्वीट किया, “पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को धौला कुआं के पास स्थित झुग्गियों को गिराने के आदेश को तुरंत वापस लेने का आदेश दिया गया है। बिना कोई वैकल्पिक आवास प्रदान किए ठंड में गरीबों के घरों को तोड़ना और लोगों को बेघर करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।” सिसोदिया द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि जब शीतलहर अपने चरम पर है तो झुग्गियों को तोड़ना “अमानवीय” है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव को तत्काल बेदखली आदेश वापस लेने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button