ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली में ठंड और कोहरे का प्रकोप 12 फ्लाइट्स प्रभावित 40 से ज्यादा ट्रेनें हुईं लेट

नई दिल्ली।  भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी में बीते दिनों से न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया जिसके बाद अब जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके बाद अब मौसम की मार लोगों के यात्राओं पर भी पड़ना शुरू हो चुका है। दिल्ली से आने-जाने वाले फ्लाइट और ट्रेनों के समय सारणी पर कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से यात्री भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं धुंध और कोहरे की वजह से जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स के समय प्रभावित हैं वहीं दर्जनभर ट्रेनें अपने समय से घंटों लेट चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर इस समय जबरदस्त शीतलहर और ठंड की चपेट में है। वहीं बीते एक हफ्ते से कोहरे का भी प्रभाव देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 40 से ज्यादा ट्रेन इस समय लेट है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस फरक्का एक्सप्रेस  पुरुषोत्तम एक्सप्रेस  वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस लखनऊ मेल श्रमजीवी एक्सप्रेस सद्भावना एक्सप्रेस हमसफर एक्सप्रेस के साथ-साथ दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस भी अपने समय से घंटों लेट चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से अलग-अलग जगहों के लिए आने-जाने वाले विमानों में 20 से अधिक विमानों का समय प्रभावित है जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

 

Related Articles

Back to top button