ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

कड़कड़ाती ठंड में नंगे बदन कांग्रेसियों ने किया डांस

करनाल । भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भीषण ठंड और कोहरे के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नंगे बदन डांस खूब वायरल हो रहा है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डांस किया। उत्तर प्रदेश में चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में दूसरे चरण में चल रही है। इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़कर डांस करते हुए दिखाई दिए। बड़ी बात ये है कि इस दौरान उन्होंने शर्ट नहीं पहनी। दरअसल पूरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी केवल एक टी शर्ट में ही चल रहे हैं। इस दौरान लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि इतनी भीषण ठंड में कोई व्यक्ति एक टीशर्ट में बाहर कैसे टहल सकता है। राहुल गांधी को ठंड क्यों नहीं लगती इस बात को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म रहा। बस पर डांस कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े कुछ लोगों के हाथों में कांग्रेसी नेताओं के नाम के पोस्टर भी हैं। डांस के साथ-साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उठक-बैठक भी लगाए। उत्तर प्रदेश से निकलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर हरियाणा पहुंची है। भीषण ठंड में करनाल पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे काफिले में लोगों के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में चल चुकी है।

Related Articles

Back to top button