ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे मंगलू का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं 6 ग्रामीणों ने तैर कर बचा ली थी अपनी जान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीते शनिवार 5 अगस्त को इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे एक ग्रामीण का 30 घण्टे बाद भी सुराग नहीं लग पाया हैं। नदी में बहे ग्रामीण के रेस्क्यू के लिए तहसीलदार, पटवारी,जनपद उपाध्यक्ष व नगर सेना की टीम जुटी हुई हैं।

दरअसल, भैरमगढ़ ब्लाक के पल्लेवाया का रहने वाला मंगलू पोडियामी पिता बुद्धु उम्र (40 साल) तुमनार साप्ताहिक बाजार जाने के लिए शनिवार की सुबह घर से निकला था। मंगलू व अन्य छह ग्रामीण तुमनार(गीदम) बाजार जाने के लिए नाव से इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट पार कर रहे थे। इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब नदी के बहाव से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलट से उसमें सवार सात ग्रामीणों में से 6 ग्रामीण तैर कर जैसे-तैसे अपनी जान बचा पाने में कामयाब हो गए। लेकिन मंगलू पोडियामी नदी के बहाव में बहे कर लापता हो गया।

बता दें ग्रामीण मंगलू को नदी में लापता हुए लगभग 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। भैरमगढ़ तहसीलदार मोहन साहू ने बताया कि ग्रामीण मंगलू के रेस्क्यू के लिए नगरसेना व राजस्व की टीम शनिवार से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 30 घंटे बाद भी ग्रामीण मंगलू का कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। तहसीलदार मोहन साहू, पटवारी श्रवण गुप्ता, प्रफुल्ल सलाम, मुन्ना राम कडियामी, पल्लेवाय सरपंच व जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी निलकोंडा घाट में मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button