ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

संजय राउत का बयान- जनवरी में गिर जाएगी शिंदे की सरकार

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और भाजपा के गठबंधन की सरकार जनवरी के अंत तक गिर जाएगी। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर देगा। इसके बाद गठबंधन अल्पमत में आ जाएगा। 16 विधायकों में शिंदे भी शामिल हैं। शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली ठाकरे गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 13 जनवरी को सुनवाई होनी है। वहीं सीएम एकनाथ शिंदे गुट ने कहा कि संजय राउत अब होश में नहीं हैं। संजय राउत ने आगे कहा यह कि सरकार फरवरी का महीना नहीं देख पाएगी। मेरी बात मान लीजिए यह सरकार वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। जिस दिन सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा उसी दिन सरकार गिर जाएगी।

शिंदे की सरकार का गिरना पहले से ही था तय: राउत
संजय राउत ने दावा किया कि शिंदे की सरकार का गिरना पहले से ही तय था। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि यह होने जा रहा है। वे इसे टालकर कुछ और समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह संवैधानिक प्रावधानों के तहत ऐसा दावा कर रहे हैं। भाजपा और शिंदे समूह ने उनके इस बयान को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। मुंबई भाजपा के मुखिया आशीष शेलार ने कहा कि बयानबाजी की उनकी आदत है। मुझे लगता है कि राउत को सामना के कार्यालय में बैठकर संविधान को फिर से लिखना चाहिए। उन्हें इस बेकार की कवायद को बंद करना चाहिए।

संजय राउत ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया: शिंदे गुट
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने दावा किया कि राउत अब होश में नहीं हैं। विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि मुझे लगता है कि तीन महीने जेल में बिताने के बाद संजय राउत ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। मैं उनसे कुछ इलाज करने का अनुरोध करूंगा। उनके बेतुके बयानों के कारण अब हमें सिरदर्द हो रहा है। उन्हें सुनने के बाद हमें सिरदर्द की गोली खाने का मन करता है।

Related Articles

Back to top button